Breaking News

तहसील कार्यालय शहपुरा में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

0 59

डिंडौरी : 01 जुलाई,2026

एसडीएम शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा के निर्देशन में 01 जुलाई 2026 को तहसील कार्यालय शहपुरा में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन, आधार-खसरा लिंकिंग, भू-राजस्व संग्रहण तथा राजस्व न्यायालय में प्रचलित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में एसडीएम श्री ऐश्वर्य वर्मा ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित राजस्व कर्मचारियों को मानसून के दौरान अतिवृष्टि से मकान क्षति, सर्पदंश एवं आकाशीय बिजली गिरने से होने वाली जन एवं पशुहानि से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्यों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में तहसीलदार श्री आर.पी. मार्को, नायब तहसीलदार श्री टी.एल. धुर्वे, श्री बी.एस. धुर्वे सहित समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment