एसडीओपी कुसमी ने किया थाना भुइमाड़ का वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों व शस्त्रागार की बारीकी से जांच

0 121

सीधी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुसमी श्री संतोष कुमार तिवारी ने शनिवार, 27 जून 2026 को थाना भुइमाड़ का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान 1 जून 2025 से 31 मई 2026 तक के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों का गहन परीक्षण किया गया। मर्ग, अपराध, अप. दीगर जरायम, समन एवं गिरफ्तारी रजिस्टर, स्थायी वारंट, ड्यूटी रजिस्टर, शस्त्र रजिस्टर, चरित्र सत्यापन, फर्द चालान सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म निरीक्षण कर उनके संधारण एवं अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया गया।

इसके बाद एसडीओपी ने थाना मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर सभी शस्त्र एवं एम्यूनेशन का भौतिक सत्यापन किया। जांच में सभी शस्त्र एवं एम्यूनेशन शस्त्र रजिस्टर के अनुरूप सुरक्षित एवं सही पाए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा पुलिस कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। एसडीओपी श्री तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रभावशीलता को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment