ताजिया देखने निकला 12 वर्षीय मासूम, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप; जमोड़ी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल किया बरामद

0 175

सीधी | शाहिद खान

थाना जमोड़ी क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। घर से कुरकुरे लेने निकला मासूम देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए थाना जमोड़ी में शिकायत दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और तलाश अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

पूछताछ में बालक ने बताया कि वह ताजिया देखने चला गया था, इसलिए घर नहीं लौट पाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, एएसआई आर.डी. साकेत, प्रधान आरक्षक गुरु प्रसन्न और आरक्षक राजू यादव की अहम भूमिका रही।

सीधी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों पर सतर्क निगरानी रखें तथा किसी भी गुमशुदगी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment