बहराइच में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम गोली लगने से घायल

बौंडी थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकदी, जेवर और अवैध तमंचा बरामद; दो साथी फरार

0 68

 

बहराइच, उत्तर प्रदेश | सुभाष कुमार विश्वकर्मा

जनपद बहराइच के थाना बौंडी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश असलम घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान असलम के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

घायल बदमाश के कब्जे से 16 हजार रुपये नकद, 2 जोड़ी पायल, 8 बिछिया तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, असलम एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट तथा अन्य आपराधिक मामलों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट: सुभाष कुमार विश्वकर्मा

ब्यूरो चीफ, प्राइड इंडिया न्यूज़, बहराइच

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment