न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का क्षेत्राधिकारी नगर ने लिया जायजा

0 68

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुर, 24 जून 2026। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने बुधवार को न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में स्थापित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता, निगरानी व्यवस्था और कवरेज क्षेत्र की समीक्षा की गई।

 

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा प्रत्येक गतिविधि पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय परिसर के प्रवेश एवं निकास द्वारों, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा बिंदुओं का भी निरीक्षण किया।

 

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण तैयारी बनाए रखी जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया, ताकि न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

 

जनपद पुलिस ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण और समीक्षा अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment