खबरें देश-विदेश की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
23- जून2026 – मंगलवार
🔴👉अतिक्रमण पर अंकुश लगाने में आखिर दिलचस्पी क्यों नहीं ले रहा सीधी प्रशासन, शिवपुरवा और कुचवही के अतिक्रमण को लेकर बनी हुई है किसी बड़े दुर्घटना की संभावना। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी है नदारद।
🔵👉लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में अब तक 15 लोगों की मौत, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 22 नामी कोचिंग संस्थान उत्तर प्रदेश में हुए सील। चार अभियुक्त गिरफ्तार, चार अधिकारी निलंबित हुए।
🔵👉भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का भारत न केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, बल्कि वैश्विक मंच पर एक बेहद विश्वसनीय और भरोसेमंद ताकत बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज भारत अगले 1,000 वर्षों के भविष्य की पटकथा लिख रहा है और यही नए भारत का दुनिया के लिए सबसे बड़ा भरोसा यानी गारंटी है।
🔵👉भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- देश में नक्सलवाद आखिरी सांसें गिन रहा है, आज जो संविधान हाथ में हिलाते हैं; नक्सली हिंसा के चरम पर उनके हाथ कांपते थे।
🔵👉 क्या बात है ➖अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह सौदा भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा। इस पैकेज में स्पेयर पार्ट्स, तकनीकी सहायता और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं।
🔵👉होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़े उर्वरक से लदे चार जहाज, सरकार ने कहा- खाद का पर्याप्त भंडार मौजूद।
🔵👉उद्धव के 6 सांसद शिंदे की शिवसेना में शामिल, 4 साल में दूसरी टूट, शिंदे बोले- छक्का लगाया; आदित्य ने पाला बदलने वालों को बिकाऊ कहा।
🔵👉महाराष्ट्र मेंअन्ना हजारे का सरकार को अल्टीमेटम, बोले- RTI नियमों बदलाव वापस नहीं लिए तो करूंगा अनशन।
🔵👉लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, चार अफसरों को किया सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच।
🔵👉कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में धमाका, 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 60 से ज्यादा घायल; दो दिन पहले प्रोडक्शन शुरू हुआ था।
🔵👉 ‘अगर ईरान समझौते से मुकरा, तो जो करना पड़ेगा वो करूंगा’, राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी।
खेल समाचार
⛔👉⚽मेसी के फुटबॉल वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 18 गोल, जर्मनी के क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा; अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया, नॉकआउट में पहुंची।
⛔👉🏏महिला टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच, न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला।
🔵👉मानसून ➖मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर से दक्षिण तक आंधी-तूफान के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
❤प्रहइड इंडिया न्यूज़,प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आपका दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤