दुखद- शोक समाचार वरिष्ठ समाजसेवी कामता प्रसाद विश्वकर्मा का निधन

रिपोर्ट – राकेश शर्मा
सीधी। ग्राम शिवपुरवा निवासी एवं व्यवसायी विनोद कुमार विश्वकर्मा के पूज्य पिताश्री, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कामता प्रसाद विश्वकर्मा का सोमवार, 22 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे जिला चिकित्सालय सीधी में हृदय गति रुक जाने के कारण दुखद निधन हो गया।
स्वर्गीय श्री कामता प्रसाद विश्वकर्मा का जन्म 01 जनवरी 1945 को हुआ था। वे समाजसेवा, सरल स्वभाव एवं जनहित के कार्यों के लिए क्षेत्र में सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व थे। उनके निधन से परिवार, समाज एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति ॐ।