सीधी में मवेशियों में फैली रहस्यमयी बीमारी, पशुपालकों में दहशत

गलघोंटू-फरिहवा के लक्षण से कई पशु प्रभावित, सरकारी डॉक्टर पर शुल्क मांगने का आरोप
सीधी/बहरी। सीधी जिले की बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नकझर कला से बड़ी खबर सामने आई है। गांव में अचानक मवेशियों के बीच बीमारी फैलने से पशुपालकों में चिंता और भय का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुओं में गलघोंटू एवं फरिहवा जैसी बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जिससे कई मवेशी प्रभावित हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते प्रभावी उपचार नहीं हुआ तो बीमारी आसपास के गांवों में भी फैल सकती है। पशुपालक अपने पशुओं को लेकर काफी चिंतित हैं और पशु चिकित्सा विभाग से तत्काल राहत एवं उपचार की मांग कर रहे हैं।
इस बीच पशुपालक आदित्य पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. उद्धव गोस्वामी से संपर्क कर उपचार की जानकारी ली तो उनसे प्रति मवेशी 100 रुपये शुल्क की मांग किए जाने की बात कही गई। आदित्य पाण्डेय का कहना है कि सरकारी सेवा होने के बावजूद इस प्रकार की राशि मांगे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पशु चिकित्सा विभाग से मांग की है कि गांव में तत्काल चिकित्सा दल भेजकर मवेशियों की जांच कराई जाए तथा बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
(नोट: शुल्क मांगने का आरोप पशुपालक आदित्य पाण्डेय द्वारा लगाया गया है।
नकझर कला में मवेशियों पर बीमारी का कहर, पशुपालकों में दहशत
गलघोंटू-फरिहवा की आशंका से ग्रामीण चिंतित, सरकारी डॉक्टर पर शुल्क मांगने का आरोप
सीधी: पशुओं में फैली रहस्यमयी बीमारी, इलाज के नाम पर 100 रुपये प्रति मवेशी मांगने का आरोप