जन-जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ही होगा विकसित भारत का आधार- कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह

0 96

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में हिंदी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे “जन-जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार” विषयक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन तक पहुँचाते हुए उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। कार्यक्रम के संरक्षक माननीय कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा डिजिटल सेवाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी के अभाव में हमारे राष्ट्र की उन्नति अवरुद्ध हो जाएगी। इसीलिए शासन की योजनाओं के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हम विकसित भारत के संकल्प को शीघ्रता से पा सकें।इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भौतिकी विभागाध्यक्ष डा. शिशिर शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को योजनाओं के उद्देश्य एवं उनसे संबंधित पात्रता की जानकारी होनी चाहिए। वे खुद जागरुक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें तथा जरूरतमंद लोगों तक जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। *उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही जनकल्याण की कुंजी है।* कला संकाय के अध्यक्ष प्रो. आलोक मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी समाज में जागरूकता के वाहक बनें तथा अपने आसपास के लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के आयोजक डा. श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि जनजागरूकता के माध्यम से ही समावेशी विकास तथा आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम का संचालन डा. बलवीर शर्मा ने तथा कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार डा. प्रमोद यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा. सुजीत कुमार वर्मा, डा.व्याख्या सक्सेना, संजय कुमार, शोभित शांख्यधर , आदर्श शुक्ला, रश्मि, नेहा तिवारी, कशिश पांडेय, अभिलाषा सागर, काजल, उमाशंकर आदि शामिल रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment