विद्या कोचिंग की रजत जयंती समर कैंप में डाॅ मुन्नालाल देवदास को उत्कृष्ट नवाचारक सम्मान 2026 

0 559

– आज के शिक्षित बच्चे विकसित भारत के कर्णधार – डाॅ देवदास

 

– 25 वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षार्थी कैरियर निर्माण में अग्रणी

 

– हर आयु वर्ग के लोग मजे से अंग्रेजी बोलना सीख रहे

 

छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित विद्या कोचिंग संस्था द्वारा रजत जयंती के अवसर पर समर कैंप एवं सम्मान समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन किया । जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षाविद् साहित्यकार वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर डॉ. मुन्नालाल देवदास । उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा निरंतर सीखने की आदत को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। और कहा कि आप लोगों की तरह शिक्षित बच्चे ही विकसित भारत के कर्णधार बनेंगे।

 

डाॅ देवदास ने विद्या कोचिंग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने समर कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र , मैडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। साथ ही सभी विद्यार्थी विद्या कोचिंग परिवार के कार्य व्यवहार से बहुत प्रभावित हुए ।

 

इस अवसर पर विद्या कोचिंग के संचालक श्री कुशल कुमार साहू ने संस्था की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्या कोचिंग में अंग्रेज़ी भाषा का प्रशिक्षण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रदान किया जा रहा है। यहाँ विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, व्यवसायी तथा विभिन्न आयु वर्गों के शिक्षार्थी अंग्रेज़ी सीखकर अपने व्यक्तित्व और करियर को नई दिशा दे रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अंग्रेज़ी शिक्षा को सरल, सहज और व्यवहारिक बनाना है, ताकि हर व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने शिक्षा एवं कौशल विकास के इस मिशन को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया।

 

इस रजत जयंती समर कैंप में विद्या सोशल वेलफेयर एंड स्किल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा डॉ. मुन्नालाल देवदास जी को उत्कृष्ट नवाचारक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया । डॉ. देवदास शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में अनेक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं। इनमें से चार विश्व रिकॉर्ड उन्होंने विद्या कोचिंग के मंच पर संचालित ” अंकों का चमत्कार – शैक्षिक नवाचार ” के माध्यम से स्थापित किए हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में गणितीय कौशल, तार्किक सोच और सीखने के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि न केवल विद्या कोचिंग परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है ।

 

सम्मान की इस कडी में टीकम साउण्ड के प्रोपराइटर व समाजसेवी श्री टीकम सिंह साहू जी को उत्कृष्ट नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत एवं आदर्श व्यक्तित्व बताया।

 

सम्मान समारोह के पूर्व बच्चों का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन बच्चों ने हिन्दी अंग्रेजी और छत्तीसगढी में किया। सबके प्रति आभार विद्या कोचिंग परिवार की ओर से मैडम मधु साहू ने किया। रजत जयंती एवं समर कैंप का यह भव्य आयोजन विद्या कोचिंग की 25 वर्षों की सफल, गौरवशाली और प्रेरणादायी यात्रा का एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment