नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मुबारक अली, जिला संवाददाता
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अजय राय के नेतृत्व में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को पीड़िता की चाची ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी नाबालिग भतीजी मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। उसके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) की बढ़ोतरी की गई। जांच में आरोपी की पहचान अरमान उर्फ अज्जू (19 वर्ष), पुत्र साजिद, निवासी मोहल्ला बाडूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर के रूप में हुई।
मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने 18 जून को दोपहर 3:10 बजे डैम रोड पर बने पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अजय राय प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली, उo निo विनय कुमार, उo निo अंकित कुमार, हेo कांo मिनहाज अहमद एवं काo भूपेन्द्र शामिल रहे।