अवैध रेत परिवहन पर बहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 407 टीपर वाहन जप्त

0 209

प्राइड इंडिया न्यूज़ | सीधी

दिनांक : 15 जून 2026

सीधी जिले के थाना बहरी पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 407 अशोक लीलैण्ड टीपर वाहन जप्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक सहित वाहन स्वामी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 की रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भरुही स्थित गोपद नदी घाट से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

गोपद नदी घाट के समीप 407 अशोक लीलैण्ड टीपर वाहन क्रमांक UP64T 6055 आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन में भरी रेत मौके पर ही डंप कर दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम रितेश रजक (21 वर्ष), निवासी ग्राम भरुही, थाना बहरी बताया। वाहन में परिवहन की जा रही रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में वाहन स्वामी आशीषधर द्विवेदी, निवासी भरुही, थाना बहरी पाया गया।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन का मामला पाए जाने पर वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

🚔 जप्ती विवरण

407 अशोक लीलैण्ड टीपर वाहन क्रमांक UP64T 6055

अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख

👤 आरोपी

रितेश रजक (चालक), निवासी भरुही, थाना बहरी

आशीषधर द्विवेदी (वाहन स्वामी), निवासी भरुही, थाना बहरी

⭐ सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय, सउनि अविनेश चौधरी एवं आरक्षक रजनीश द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीधी पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। 🚨🚔

रिपोर्ट : शाहिद खान | प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment