खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 83

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ ➖राकेश शर्मा के साथ

गुरुवार, 11 जून 2026

🔴👉सीधी जिले के बढ़ौरा शिव मंदिर में दिख रहा भक्तों की आस्था का सैलाब। लेकिन प्रशासन की दिख रही साफ नाकामी,अव्यवस्थाओं ने बना लिया है घर, पानी एवं शौचालय की नहीं है कोई संतोष पूर्ण व्यवस्था, चारों और गंदगी का आलम।

🔵👉युद्ध- डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका आज ईरान करेगा हमला।

🔵👉आज देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन करेगी कॉकरोच जनता पार्टी।

🔵👉तेजी से बदल रहा है मौसम, मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश, जब की दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों में मानसून कई राज्यों में पहुंच सकता है।

🔵👉श्रीनगर में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त Protest, UN ऑफिस के बाहर गूंजा PoK का मुद्दा।

🔵👉कांग्रेस में विलय को तैयार ममता, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया खरगे वाला पद

🔵👉पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किये घातक हमले, 11 बच्चे समेत 13 की मौत।

🔵👉अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी को ऑफिस में 12 साल पूरे करने पर दी बधाई, कहा-वो एक मजबूत, स्‍वस्‍थ और समझदार इंसान।

🔵👉देश के ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक क्रांति! अब सरकारी नियंत्रण से आजाद होगा कोयला, बाजार तय करेगा कीमतें!

🔵👉ईरान का पलटवार- बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल-ड्रोन हमला, अराघची ने कहा- सुरक्षित रहना है तो क्षेत्र छोड़ दें।

👉हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते में दरार, मारपीट करने का आरोप…कोर्ट ने मिलने पर भी लगाई रोक।

🔵👉 जम्मू कश्मीर उरी में LOC के पास हुआ Blast, इलाज के दौरान 2 जवानों ने तोड़ा दम।

🔵👉ममता बनर्जी की करीबी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा।

🔵👉एलन मस्क को बड़ा झटका! Starlink की मंजूरी पर भारत ने लगाई रोक।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़, प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ, सुखद, सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment