झुमरिया में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में युवक की मौत

0 219

सीधी/बहरी। बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झुमरिया में रविवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोला साकेत के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8 बजे घरेलू एवं जमीन संबंधी विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान भोला साकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बहरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले इसी झुमरिया गांव में एक महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई थी। उस मामले की जांच जारी है, वहीं अब गांव में दूसरी मौत की घटना सामने आने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

हेडिंग

झुमरिया में फिर सनसनी: घरेलू विवाद में मारपीट के बाद युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment