अखिलेश के आपत्तिजनक पोस्टर पर सपा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के विरोध में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
पूर्व चेयरमैन सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता खिरनी बाग जीआईसी मैदान से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर पोस्टर लगाने वालों पर FIR की मांग की गई। साथ ही भूसे की कालाबाजारी रोकने की भी मांग उठाई। तनवीर खान ने कहा कि सपा ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था।