विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

0 95

 

 

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को अकर्रा रसूलपुर पंचायत घर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला मिशन कोर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने की। उन्होंने समानता का अधिकार, महिला सुरक्षा व स्वच्छता पर विस्तार से चर्चा की। दीक्षित ने कहा कि बेटा-बेटी में भेद न करें और बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन व कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। संचालन पीएलवी अनिल कुमार ने किया। शिविर में जेन्डर स्पेशिलिस्ट कीर्ति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment