आपकी पुलिस आपके द्वार नकझर कला, खुर्द के मध्य में जन चौपाल कार्यक्रम में युवाओं को मिला बड़ा संदेश

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी – रिपोर्ट शाहिद खान
रीवा जोन आईजी के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सीधी के आदेश पर मंगलवार को बहरी थाना अंतर्गत नकझर में आपके पुलिस आपके द्वार जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय ग्रामपंचायत सरपंच सचिव एवं ग्रामीणों एवं युवाओं से सीधा संवाद करते हुए समाज में शांति, भाईचारा और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।
जन चौपाल के दौरान लोगों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने, शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को विशेष रूप से सोशल मीडिया और एआई तकनीक के माध्यम से बनाए जा रहे फर्जी वीडियो एवं ब्लैकमेलिंग जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस प्रशासन के समक्ष रखे। थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय ने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा जनता के साथ खड़ी है और सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है। जन चौपाल के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में यह पहल बेहद प्रभावी मानी जा रही है।