जनसुनवाई में उमड़ी जनता, 447 शिकायतों पर प्रशासन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

0 226

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी रिपोर्ट शाहिद खान

 

जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे 447 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी आवेदनों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से समय-सीमा वाले प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने तथा आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में तहसीलदार गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि जिले के अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment