शाहजहांपुर यूपी में टॉप, 40 प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित।

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनगणना-2027 के अंतर्गत 22 मई से 20 जून तक संचालित मकान गणना एवं मकान सूचीकरण अभियान में शत-प्रतिशत एचएलबी कार्य पूर्ण करने वाले 40 प्रगणकों को कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्य में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने शेष कार्य भी समयबद्धता व पारदर्शिता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जनपद शाहजहांपुर ने स्वगणना अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सर्वप्रथम 100 से अधिक भवनों का एचएलबी कार्य पूर्ण करने पर अनुराग यादव प्रथम, उमेश कुमार द्वितीय तथा राकेश बहनवाल तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर संजीव राठौर, शिवेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, सत्यान पाल सिंह, श्याम सिंह, राजपाल, अतुल कुशवाहा, परवीर कुमार, सुरेश कुमार, अहमद हसन रजा खान, मोहित वर्मा सहित जिला फील्ड ट्रेनर अनुप बरनवाल, मुकेश कुमार, आदेश कुमारी, आयुषी दुबेदी, ऋचा सिंह, प्रिया रानी, आकांक्षा पांडे व पूनम रानी वर्मा मौजूद रहीं।