कॉम्बिंग गश्त में सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31 फरार आरोपी गिरफ्तार

0 227


37 गुंडा बदमाश और 24 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग, अपराध से दूर रहने की दी चेतावनी
सीधी | 25 मई 2026 | प्राइड इंडिया न्यूज़
जिला सीधी में पुलिस ने विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान 24-25 मई 2026 की दरम्यानी रात पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाया गया।
पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में फरार आरोपी, वारंटी, गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 03 स्थाई वारंट और 28 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 31 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने 37 गुंडा बदमाश एवं 24 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की। सभी को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा कानून व्यवस्था भंग न करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए नियमित रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया जाता है। इन अभियानों में हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी एवं अन्य गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाती है।
सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment