आवारा कुत्तों का कहर: 11 साल की मासूम की जान गई, परिजनों में कोहराम

0 98

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। मिली जानकारी के अनुसार खेत पर जाते समय 5-6 कुत्तों ने किया हमला, क्षत्रिय लोगों ने नगर निगम से की कार्रवाई की मांग

 

ककरा क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। खेत पर सब्जी तोड़ने जा रही 11 वर्षीय मासूम पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के पिता अपनी बेटी के साथ खेत पर गए थे। बच्ची घर की ओर लौट रही थी, तभी चार्जिंग स्टेशन प्वाइंट के पास 5-6 आवारा कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। बच्ची पांच बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी।

ग्रामीणों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार नगर निगम से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग के चिकित्सक डॉ. मेराज अहमद ने रविवार को बताया कि लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के कई निशान थे और काफी खून बह चुका था।

 

उन्होंने कहा कि तत्काल इलाज शुरू किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में नगर निगम के नगर आयुक्त से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

 

 

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment