नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट में दर्ज था केस, मुखबिर की सूचना पर खैरपुर रोड से दबोचा

मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर।
थाना तिलहर पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म से जुड़े गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।
एसपी सौरभ दीक्षित के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपी को घटना के 48 घंटे के भीतर पकड़ लिया गया।
22.मई 2026 को वादी द्वारा थाना तिलहर पर तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 247/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। विवेचना प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा कर रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 मई को सुबह 10:57 बजे आरोपी वीरेन्द्र प्रताप उर्फ गोविन्द पुत्र नेत्रपाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मुला गौटिया को खैरपुर रोड पर कमलापुर की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम: प्र0नि0 प्रिंस शर्मा, उ0नि0 गौरव शर्मा, हे0का0 अनुप सिंह, हे0का0 भारतमणि।