बजाग रैयत पंचायत में दुकान नीलामी को लेकर विवाद 

0 179

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम

 

बजाग-सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बजाग रैयत के अधीन निर्मित दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि पंचायत परिसर में बनी दुकानों की नीलामी की सूचना न तो ग्राम सरपंचों को दी गई और न ही माल पंचायत के जनप्रतिनिधियों को इसकी स्पष्ट जानकारी है। सबसे बड़ी बात यह सामने आ रही है कि पंचायत क्षेत्र में निवासरत आम ग्रामीणों को भी निविदा प्रक्रिया की कोई सूचना समय पर नहीं मिल सकी।

ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सार्वजनिक संपत्ति की नीलामी की जा रही है तो उसकी सूचना खुलकर ग्राम सभा, सूचना पटल एवं सार्वजनिक माध्यमों से दी जानी चाहिए थी। जानकारी के अभाव में अब पंचायतवासियों में भारी आक्रोश का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि पारदर्शिता के बिना की जा रही प्रक्रिया कई सवाल खड़े कर रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद यह नीलामी प्रक्रिया रोकी जाएगी या फिर प्रशासन इसे जारी रखेगा। आने वाले समय में सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामवासी इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment