भारतीय किसान संघ की बैठक में किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा

विद्युत, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि उपज मण्डी और आजीविका मिशन ने संघ के बैठक से बनाई दूरियां
रिपोर्टर सोहन श्याम
डिंडौरी : शहपुरा
कृषि विभाग कार्यालय शहपुरा में आज 20 मई 2026 को भारतीय किसान संघ की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जुड़े कई सुझाव और मांगें रखी गईं।
बैठक में कृषि विभाग से खरीफ सीजन के लिए मक्का, धान, अरहर, सोयाबीन, कोदो-कुटकी सहित अन्य बीजों की पर्याप्त उपलब्धता 15 जून तक सुनिश्चित करने तथा वर्षा पूर्व किसानों को वितरण कराने की मांग की गई। किसानों ने धान और गेहूं उपार्जन सीमा बढ़ाने, सिंचित भूमि का सही गिरदावरी रिकॉर्ड दर्ज करने और फसल कटाई प्रयोगों में किसान संघ को शामिल करने की मांग भी रखी। खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने तथा लंबित अनुदान राशि किसानों के खातों में जमा कराने की बात कही गई। ई-टोकन के बारे मे जानकारी दिया गया।
उद्यानिकी विभाग से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु स्थाई ढांचों की संख्या बढ़ाने, कृषि उपकरणों की मूल्य विसंगतियों में सुधार तथा कृषक भ्रमण योजनाओं में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सालयों में दवाइयों की उपलब्धता और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने एवं क्षीर धारा पर जोर दिया गया।
जल संसाधन विभाग के संबंध में किसानों ने विकास खण्ड शहपुरा के बांधों और नहरों की समय पर मरम्मत, गेट सुधार और चौरा जलाशयों से संबंधित समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया।
पीएचई विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजनाओं में गुणवत्ताहीन कार्यों की शिकायत करते हुए बंद पड़ी नल-जल योजनाओं की जांच और सुधार की मांग की गई।
इस बैठक में विद्युत विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि उपज मंडी और आजीविका मिशन, प्रदान संस्था ने नहीं ली रुचि बैठक मे रहे अनुपस्थित।
बैठक में कृषि SADO श्री गुमान सिंह चौहान, VEO पुशपालन एवं डेयरी विभाग श्रीमति अनुराधा पटेल, SHOD उद्यानिकी विभाग श्रीमति मौसम मरकाम, SDO पी एच ई श्री गगनदीप कुवरे, भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष श्री बिहारी लाल साहू, तहसील सदस्य श्री मटरू दादा, कार्यालय प्रमुख श्री संतकुमार झारिया, श्री कालिका प्रसाद झारिया, शिवकुमार झारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान सदस्य संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दिनांक :- 20 मई 2026