“सरकारी कुर्सी नहीं… जनता का भरोसा सबसे बड़ा पद”

0 239

साइकिल से जनसुनवाई पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा, सादगी और जनसेवा की बनी मिसाल

सीधी। जिले के कलेक्टर विकास मिश्रा एक बार फिर अपनी कार्यशैली और सादगी को लेकर चर्चा में हैं। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच आम जनता से सीधे जुड़ने का उनका तरीका लोगों का दिल जीत रहा है। कभी देर रात गांव की चौपाल में ग्रामीणों के बीच बैठकर समस्याएं सुनना, कभी जमीन पर बैठकर शिकायतों का समाधान करना, तो कभी साइकिल से जनसुनवाई में पहुंचना — कलेक्टर की यह कार्यशैली प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की नई मिसाल बनती जा रही है।

हाल ही में साइकिल से जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा को देखकर लोग आश्चर्यचकित भी हुए और प्रभावित भी। बिना किसी औपचारिकता और दिखावे के आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद जिले को ऐसा अधिकारी मिला है, जो सिर्फ कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों की वास्तविक परेशानियों को समझने का प्रयास कर रहा है। उनकी सहजता और संवेदनशील व्यवहार से आमजन खुद को प्रशासन के करीब महसूस कर रहे हैं।

कलेक्टर विकास मिश्रा अक्सर यह संदेश देते नजर आते हैं कि प्रशासन का उद्देश्य केवल आदेश देना नहीं, बल्कि जनता के बीच विश्वास कायम करना भी है। उनकी कार्यशैली यह साबित कर रही है कि जब अधिकारी खुद जनता के बीच उतरकर संवाद करता है, तब शासन केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देता है।

सीधी जिले में उनकी सादगी और जनसेवा की भावना को लेकर लोगों के बीच लगातार सकारात्मक चर्चा हो रही है।

शाहिद खान

प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी ✍️

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment