नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की जदयू के प्रदेश सचिव मोहम्मद समशाद शाई 

0 344

पटना ! जदयू के प्रदेश सचिव मोहम्मद समशाद शाई ने आज मंगलवार को सात सर्कुलर रोड जाकर पुर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की! इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें अभिवादन किया, बिहार में आगामी जून माह में होने वाली विधानपरिषद की चुनाव को लेकर अपनी बात को रखा! यहां बता दें कि विधानपरिषद के कुल दस सिटो का चुनाव होने जा रहा है, और इसको लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं,

सूत्रों के अनुसार चार सीट जदयू को मिलने की संभावना है! वहीं एक सीट पर निशांत कुमार , दुसरे पर उपेन्द्र कुशवाहा के पुत्र को आना तय है! शेष सीटें बीजेपी को मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है! विपक्ष कि भुमिका अदा कर रहे आरजेडी पार्टी को एक विधानपरिषद के सीटें मिलने की संभावना है! इस दौरान एक सीट मौनियोरिटी को जानें की उम्मीद जताई जा रही है! इसको लेकर जदयू के प्रदेश सचिव मोहम्मद समशाद शाई ने बताया कि मैं पुर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ लोक दल के जमाने से साथ काम कर रहा हूं , यहां बता दें कि मो ० शाई जदयू में प्रदेश सचिव, इस्लामपुर विधानसभा के प्रभारी, और वर्तमान समय में वे बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं! शिष्टाचार मुलाकात में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया है !

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment