ऑनलाइन गेम की लत में बेटे ने किया बाप के घर में हाथ साफ, झूठी लूट की कहानी रचकर पुलिस को दिया चकमा,

SOG, थाना निगोही व साइबर टीम ने खोला राज
मुबारक अली संवाददाता
शाहजहांपुर। ऑनलाइन गेम की लत ने एक बेटे को चोर बना दिया। थाना निगोही क्षेत्र के ऊनकला गांव में अमित नाम के युवक ने गेम में 5 लाख हारने के बाद अपने ही घर से लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पकड़े जाने के डर से डायल-112 पर लूट की झूठी कहानी रच दी।
SP सौरभ दीक्षित के निर्देश पर खुला राज
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर SOG, सर्विलांस सेल, साइबर सेल व थाना निगोही की संयुक्त टीम ने 72 घंटे में केस का खुलासा कर दिया।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 28 अप्रैल को अमित ने डायल-112 पर सूचना दी कि 4 हथियारबंद बदमाशों ने घर में लूट की। जांच में SOG व साइबर सेल को शक हुआ।
पूछताछ में अमित ने कबूला कि उसे Ruspay, MPEL व MT Game की लत है। अप्रैल में ही MT Game में 1.83 लाख हार गया। कुल 5 लाख गंवा चुका था।
सुनार से मिलीभगत
पैसे के लिए घर से सोना-चांदी चुराकर थाना निगोही में सुनार रामकुमार गुप्ता को औने-पौने दाम में बेचता था। अब #तक 4.89 लाख का सोना बेच चुका। दोनों मोबाइल पर बात करते थे।
घटना वाले दिन माता-पिता शादी में गए थे। गांव में DJ बज रहा था। रात 11 बजे ताला तोड़कर बक्से से जेवर निकाले और भूसे में छिपा दिए। रात 2 बजे भाई को फोन न लगने पर पुलिस को झूठी सूचना दी।
पुलिस ने अमित पुत्र कलक्टर सिंह निवासी ग्राम ऊनकला थाना निगोही जिला शाहजहांपुर व सुनार रामकुमार गुप्ता पुत्र कुंदन लाल गुप्ता निवासी गल्ला मण्डी कस्बा व थाना निगोही जिला शाहजहांपुर को किया गिरफ्तार किया ।
#सोना बरामद 28 ग्राम हार, 11-11 ग्राम की चैन-पेंडिल, कई अंगूठी-कुंडल-मंगलसूत्र = कुल करीब 100 ग्राम सोना
चांदी बरामद 234 ग्राम गुलशन पट्टी, 221 ग्राम विछुआ, दर्जनों जोड़ी पायल करीब 2 किलो 600 ग्राम
प्रभारी साइबर सेल, SOG प्रभारी, SI शिवकुमार, SI नितिन सोम, महिला SI नीरज देवी, कॉन्स्टेबल कुलदीप, अश्वनी, प्रमोद।
मु0अ0सं0 199/2026 धारा 305/331(4) BNS में केस दर्ज।