सादगी के प्रतिमूर्ति थे स्व. जगदीश बाबू, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

0 223

 

जदयू प्रदेश सचिव शमशाद शाई ने दी श्रद्धांजलि, बोले— गांव ने खोया सम्मानित व्यक्तित्व

खबर:

घोसी (जहानाबाद), बिहार। नगर पंचायत घोसी के सैदपुर गांव में स्व. जगदीश प्रसाद उर्फ गरभु महतो की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव समुदाय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश सचिव मोहम्मद शमशाद शाई ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्व. जगदीश बाबू सादगी, संयम और शालीनता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में गांव, समाज और परिवार के प्रति प्रेम व सम्मान का भाव बनाए रखा। वे हमेशा शांत, विनम्र और समर्पित जीवन जीने वाले व्यक्तित्व थे, जिन्होंने कभी किसी से कटु व्यवहार नहीं किया।

पूर्व जिला परिषद सदस्य अनुज प्रसाद निराला ने उन्हें अपना अभिभावक बताते हुए कहा कि स्व. जगदीश बाबू सामाजिक जीवन में एक आदर्श मार्गदर्शक थे। उनके निधन से गांव और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्रद्धांजलि सभा में वार्ड पार्षद रविश कुमार, उनके पुत्र जयप्रकाश नारायण, शिक्षक अखिलेश प्रसाद, जेपीएन सेंट्रल स्कूल के निदेशक सूरज वर्मा, शिक्षक असलम परवेज, पौत्र प्रियांशु वर्मा, गोलू वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संवाददाता: नवीन कुमार, पटना (बिहार)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment