खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

0 118

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

शनिवार, 02 मई 2026

🔵👉सीधी जिले के पतुलखी गेहूं खरीदी केंद्र में लापरवाही सामने आने पर भड़के तहसीलदार, उनके द्वारा दी गई कड़ी कार्रवाई की चेतावनी।

🔵👉सीधी कलेक्टर सुबह-सुबह उतर पड़े सड़कों पर यातायात और सफाई व्यवस्था की ली जानकारी।

🔵👉सीधी विधायक रीती पाठक भी इस समय एक्शन पर हैं, क्षेत्रवासियों की सुन रही समस्याएं, अधिकारियों को दे रही निर्देश।

🔵👉हेलमेट अनिवार्यता पर सीधी पुलिस का चल रहा है विशेष अभियान, बाइक रैली निकाल कर दिया जा रहा संदेश।

🔵👉जबलपुर दुर्घटना पर वायरल मां बेटे के फोटो का क्रम दुर्घटना से कोई संबंध नहीं है,कृपया शेयर ना करें ऐसा कहते हुए डी एम जबलपुर ने फोटो का खंडन किया है, फोटो को एआई या किसी अन्य स्रोत का बताया गया है।

🔵👉महज 35 हजार में बेच दी देश की जानकारी, पकड़े गए जासूसों ने किए सनसनीखेज खुलासे।

🔵👉सुप्रीम-कोर्ट ने पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी,कहा- बिना बताए भारत न छोड़ें; कांग्रेस बोली- खेड़ा को डराने के लिए 60 पुलिसकर्मी भेजे गए।

🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान के नये प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं हूं।

🔵👉यूरोपीय कारों पर 25% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी।

🔵👉बंगाल में BJP जीती तो मचेगा भूचाल, देश में भर जाएंगे शरणार्थी, बांग्लादेशी MP।

🔵👉GST Collection में रिकॉर्ड उछाल, अप्रैल में 2.43 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा।

🔵👉मणिपुर में दो बच्चों के शव 24 दिन से रखे,7 अप्रैल को घर पर बम हमले में जान गई थी; दादा बोले- हमें हत्यारे चाहिए।

🔵👉MP के क्रूज हादसे में पायलट समेत 3 बर्खास्त,एक कर्मचारी सस्पेंड, बरगी डैम में 9 शव मिले, 3 बच्चों समेत 4 अब भी लापता।

🔵👉सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के EVM स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचे:ममता कल यहीं 4 घंटे रुकी थीं; सुप्रीम कोर्ट में कल TMC की याचिका पर सुनवाई।

🔵👉जम्मू के बनतालाब में पुल गिरा, 5-7 मजदूर दबे,अब तक 2 शव मिले; रेस्क्यू जारी, दावा- मरम्मत के दौरान कार गुजरने से हादसा हुआ।

🔵👉जबलपुर में क्रूज हादसे के 28 घंटे बाद नया VIDEO,लाइफ जैकेट बंधी रखी थीं, पानी जहाज में घुसा, तब खोलकर सवारियों को दी गईं।

🔵👉मठ की जमीन से कब्जा हटेगा, सम्राट बोले- अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया।

🔵👉महिलाओं की बंपर वोटिंग से उलझी बंगाल की सियासी गुत्थी, मतदान में पुरुषों को 2.5 फीसदी से पीछे छोड़ा।

🔵👉कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम।

🔵👉पश्चिम एशिया में महाविनाश, 8 देशों में फैले 16 अमेरिकी सैन्य बेस तबाह, ईरान ने पहुंचाया भारी नुकसान।

🔵👉बंगाल में चुनाव के बाद 3 जिलों में खूनी झड़प, बीजेपी मंडल अध्यक्ष पर ईंट से हमला, माकपा एजेंट की पिटाई।

🔵👉लेह में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी शुरू; अमित शाह ने किया उद्घाटन।

🔵👉ढाका ने असम सीएम के ‘बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने’ संबंधी टिप्पणी पर भारतीय दूत को तलब किया।

खेल समाचार

🔴👉🏏IPL 2026 ➖ दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से दी मात, के एल राहुल ने खेली शानदार पारी

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment