थाना गुलाबगंज का यातायात जागरूकता अभियान: बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, रैली निकालकर दिया संदेश

0 172

 

गुलाबगंज(विदिशा म. प्र.)- यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना गुलाबगंज द्वारा शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्बे में वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।

अभियान के दौरान कुल 08 चालान किए गए, जिनसे 2400 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

इसके साथ ही थाना स्टाफ द्वारा कस्बे में हेलमेट पहनकर वाहन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि “हेलमेट है जरूरी, सुरक्षा है पूरी।”

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के पालन की आदत विकसित हो।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस स्टाफ एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सराहनीय रही।

 

जिला ब्यूरो रूपेश कुशवाहा

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment