सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे कलेक्टर, यातायात और सफाई व्यवस्था की ली हकीकत

अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती के निर्देश, कचरा प्रबंधन सुधारने पर जोर

0 114

 

खबर:

सीधी, 01 मई 2026। कलेक्टर विकास मिश्रा ने शुक्रवार सुबह सीधी नगर पालिका क्षेत्र का औचक भ्रमण कर यातायात प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रमुख सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत परखी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यातायात की सुगमता, सड़कों पर अतिक्रमण और पार्किंग व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमण हटाए जाएं और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कचरा संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका अमले से कहा कि नियमित सफाई और कचरे का समयबद्ध उठाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में साफ-सुथरा वातावरण बना रहे।

इस दौरान एसडीएम राकेश शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ प्रिया पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और यातायात व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment