खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन में

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ
गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
🔵👉सीधी जिले के टिकरी में बलकर के पलटने से हुआ बड़ा हादसा, फिर लगी भीषण आग, ड्राइवर एवं वाहन जलकर हुआ खाक।
🔵👉सुवेंदु को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा,BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी:उपद्रवी को लटकाकर ले गए सुरक्षाबल; बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के 10 VIDEO आए सामने।
🔵👉बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार,असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी; केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान।
🔵👉राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग,एमपी में कूलर के साथ निकाली बारात; यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश, बिहार में भी यही हाल।
🔵👉पुतिन ने ट्रंप को किया फोन, डेढ़ घंटे तक बातचीत; यूक्रेन-ईरान को लेकर चर्चा।
🔵👉 ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- दुश्मनों के 82% हथियार तबाह, अब गोलियों से गिर रहे ड्रोन।
🔵👉 ईरान की अमेरिका को चेतावनी, ‘समुद्री डकैती और गुंडागर्दी’ पर जल्द होगी अनोखी सैन्य कार्रवाई।
🔵👉पुलिस की पाठशाला इंटरनेट पर तस्वीर-वीडियो एक बार कर दी अपलोड तो कभी नहीं होगी डिलीट, डाउनलोड भी करें ध्यान से।
🔵👉भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! यूएई के OPEC छोड़ने से सस्ता हो सकता है कच्चा तेल, गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम।
🔵👉राजनाथ सिंह आज इटली के रक्षा मंत्री से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता।
🔵👉सैकड़ों साल पुरानी प्रथा पर कानूनी प्रहार,किन्नर अब हक समझकर नहीं मांग पाएंगे बधाई, जबरदस्ती की तो होगी जेल।
🔵👉दिल्ली में जनगणना ड्यूटी से इनकार करने पर राजस्व विभाग ने 142 अतिथि शिक्षकों के बर्ख़ास्तगी की मांग की।
🔵👉ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट ‘सबसे बड़ा घोटाला, पर्यावरणीय संपत्ति की सबसे बड़ी लूट’, इसे रोका जाना चाहिए,राहुल गांधी।
🔵👉हेट स्पीच का अपराध क़ानून के दायरे में नहीं आता, यह धारणा ‘भ्रामक’ है, सुप्रीम कोर्ट।
🔵👉पांच विधान सभाओं के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न, अब चार मई की मतगणना की प्रतीक्षा।
🔵👉पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में रिकार्ड 91.66 प्रतिशत मतदान, दोनों चरणों को मिला कर मतदान 92.47 प्रतिशत।
🔵👉बेंगलुरु में बड़ा हादसा,तेज आंधी और भारी बारिश में अस्पताल की दीवार ढही, 3 बच्चों समेत 7 की मौत।
खेल समासमाच
🔴👉🏏 आईपीएल 2026 -SRH ने MI को 6 विकेट से हराया, रायन रिकलटन की शतकीय पारी बेकार
प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो।