शाहजहाँपुर तमंचे से स्टंट का विरोध करने पर कैब ड्राइवर की हत्या,

24 घंटे में 4 दोस्त गिरफ्तार

0 141

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहाँपुरथाना पुवायाँ पुलिस ने कैब ड्राइवर कुलदीप राठौर हत्याकांड का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है पुलिस के अनुसार – आरोपी कार में अवैध तमंचे से स्टंट कर रहे थे, जिसका ड्राइवर ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई।

 

 

27 अप्रैल को कमल राठौर ने थाना पुवायाँ में अपने भाई कुलदीप राठौर (35) की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सौरभ दीक्षित ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम गठित की।

 

जांच में सामने आया कि 26 अप्रैल की रात कुलदीप अपने दोस्त सचिन के कहने पर कैब बुक करके सदापुर में शादी में जा रहा था। कार में सचिन, कौशल उर्फ नन्हे, अमन और अर्जुन सवार थे। बड़ागांव-सदापुर रोड पर अर्जुन ने अवैध तमंचा निकालकर स्टंट शुरू कर दिया।

 

कुलदीप ने जब तमंचा लहराने से मना किया तो आरोपी भड़क गए। ड्राइवर के ठीक पीछे बैठे अर्जुन ने कुलदीप को गोली मार दी। गोली लगते ही कार गन्ने के खेत में घुस गई।

 

हत्या के बाद आरोपियों ने कुलदीप का मोबाइल-पर्स निकालकर शारदा नहर में फेंक दिया ताकि शव की पहचान न हो सके।

 

पुलिस ने मृतक की CDR निकलवाई तो सचिन का नंबर मिला। सख्ती से पूछताछ में सचिन ने पूरा राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर मघई टोला हाईवे से कौशल, अमन और अर्जुन को दोपहर 1:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. सचिन पुत्र राजेन्द्र कुमार, रोशनगंज

2. कौशल उर्फ नन्हे, बड़ी विसारत हुसैनपुरा

3. अमन पुत्र रविन्द्र मौर्य, शिवकालोनी हयातपुरा

4. अर्जुन पुत्र रामनरेश, हयातपुरा – मुख्य आरोपी

 

अर्जुन के खिलाफ पहले से IT एक्ट का केस दर्ज है।

 

प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार रावत के नेतृत्व में उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, गौरव कुमार समेत 9 पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार।

 

आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238ख, 3(5) BNS व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment