सीधी के पास बड़ा हादसा: सीएनजी गैस से भरा ट्रक पलटा

सीधी। जिले से लगभग 12 किलोमीटर पहले एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक GJ02 ZZ 7450 सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ट्रक में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर भरे होने के कारण आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र को घेराबंदी कर नियंत्रित किया गया। किसी भी प्रकार की गैस रिसाव या विस्फोट की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
फिलहाल, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।