खनिज माफियाओं पर कड़ा प्रहार: सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की कार्रवाई में 8 हाइवा वाहन जब्त

सीधी/शहडोल, मध्यप्रदेश | दिनांक:
सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के अधिकारियों ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहडोल जिले के सुखाड़-गोपालपुर क्षेत्र में सोन नदी से रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, ये सभी वाहन अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे थे। अभ्यारण्य टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाहनों को सीधी लाया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि सोन नदी क्षेत्र में अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
प्रशासन की इस सख्ती से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।