खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 280

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

रविवार, 19 अप्रैल 2026

अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

🔵👉सीधी में भगवान परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा को प्रशासन की मिली मंजूरी, 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य झांकी।

🔵👉बजरंग दल सीधी ने विकृत जिहादी मानसिकता और अवैध कब्जों तथा सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु सीधी कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

🔵👉केंद्रीय विद्यालय एसईसीएल जमुना कॉलरी के पूर्व छात्र रोहन जैन का यूपीएससी में सफलता के बाद विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत।

🔵👉सीधी में बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा जनता का गुस्सा, 3 दिन में सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी।

🔵👉एसबीआई मुख्य शाखा का सीधी कलेक्टर ने किया निरीक्षण, बैंकों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिए निर्देश।

🔵👉सीधी में अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, रेत से भरा हाईवा जप्त।

🔵👉महोबा में महापंचायत का हुआ आयोजन, बेटियों की सुरक्षा और जागरूकता पर दिया गया जोर।

🔵👉ईरान ने ट्रंप के दावे को नकारा, यूरेनियम सौंपने से साफ़ इंकार, परमाणु समझौते पर बढ़ा तनाव।

🔵👉रूस पर अमेरिकी नीति में यू-टर्न ! ट्रंप ने अचानक रूसी तेल पर बढ़ा दी छूट, फैसले से दुनिया हैरान।

🔵👉महिला आरक्षण बिल पर बोले PM मोदी- नारी सब भूल सकती है लेकिन अपना अपमान नहीं।

🔵👉होर्मुज में अपने जहाजों पर फायरिंग से भड़का भारत, ईरानी राजदूत को सम्मन भेजने की तैयारी।

🔵👉सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, 1 जनवरी से लागू होगी नई दरें।

🔵👉भाजपा सत्ता में आई तो माफियाओं की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर, बंगाल की रैलियों में सीएम योगी की गर्जना।

🔵👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड’ट्रंप प्रशासन के लिए खतरा हैं मुनीर, ईरान से करीबी संबंध’, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का बड़ा दावा।

🔵👉ममता बोलीं- दंगे भड़काने वाले देश के नेता बन गए,मोदी बोले- DMK के काले कारनामे जनता के सामने आए, तमिलनाडु में NDA सत्ता में आएगी।

🔵👉महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से 4 संदिग्ध गिरफ्तार,पुलिस ने बताया- खिलौने में बम लगाकर हमले की तैयारी में थे; राम मंदिर, संसद निशाने पर थे।

🔵👉राहुल गांधी के घर तक महिला सांसदों का मार्च, पुतला जलाया:पुलिस ने वाटर कैनन चलाई; प्रियंका बोलीं-सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।

🔵👉छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में पारा 45°C पहुंचा, मध्य प्रदेश का रतलाम-उमरिया देश के 10 सबसे गर्म शहरों में शामिल; रांची के चिड़ियाघर में कूलर लगे।

🔵👉’विपक्ष ने ईमानदारी से किए गए प्रयास की भ्रूण हत्या की’, महिला आरक्षण बिल पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

🔵👉ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार एससी/एसटी और ओबीसी की तरह आयु सीमा में छूट का दावा नहीं कर सकते,हाईकोर्ट।

🔵👉सरकार ने स्मार्टफोन में पहले से ही आधार ऐप को अनिवार्य रूप से इंस्टॉल करने का प्रस्ताव वापस लिया।

🔵👉कुछ कानूनी मामलों में लिप्त व्यक्तियों को ही देश से बाहर जाने के लिए आयकर मंजूरी प्रमाण पत्र जरूरी, सबके लिए नहीं ,वित्त मंत्रालय

🔵👉साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, महाराष्ट्र की राजनंदिनी फर्स्ट और यूपी की अद्वैता बनी सेकंड रनरअप।

खेल समाचार

🔴👉🏏 आईपीएल 2026 ➖चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment