उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

0 202

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-शनिवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संचय भागीदारी 2.0 अभियान, जल गंगा संवर्धन तथा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषि विभाग की उद्यानिकी अधिकारी श्री आर. के. सैयाम सहायक संचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया, सुश्री नेहा धूरिया सामस्त विकासखंड के आरएचईओ सहित उद्यानिकी विभाग के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जल संचय भागीदारी 2.0 अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों के फोटो नियमित रूप से पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। प्रत्येक आरएचईओ को 100 फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए, वहीं प्रति सप्ताह 1000 फोटो अपलोड फोटो जीओ टेग युक्त जल संचय भागीदारी अभियान योजना से आईएसए सीटीआर पोर्टल पर करना सुनिश्चित करने को कहा गया।

नर्सरी में पौध उत्पादन एवं वितरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यरत अमले के कार्य विभाजन तथा विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, जल गंगा संवर्धन के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत 25 अप्रैल 2026 तक हितग्राहियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें यह उल्लेख हो कि संबंधित हितग्राही को विभिन्न विभागों से किन-किन योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है।

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि ड्रिप सिंचाई, बॉटल/मटके के माध्यम से बूंद-बूंद सिंचाई, शेडनेट, तालाब एवं थाला निर्माण जैसे जल संचय कार्यों के फोटो अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं, जिससे अभियान की प्रगति का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके।

बैठक में सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment