आंजनेय विश्वविद्यालय में भव्य सम्मान समारोह: राष्ट्रपति पुरस्कृत डॉ. मुन्नालाल देवदास को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

0 5,254

📍 नरदहा, छत्तीसगढ़

आंजनेय विश्वविद्यालय नरदहा, छत्तीसगढ़ में आयोजित त्रिदिवसीय भव्य सम्मान समारोह में शिक्षा जगत की विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्य, व्याख्याता, कोचिंग संचालक एवं उत्कृष्ट शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समापन दिवस पर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, कवि-साहित्यकार, गीतकार एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. मुन्नालाल देवदास को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

अपने उद्बोधन में डॉ. देवदास ने विश्वविद्यालय के मिशन और विजन की सराहना करते हुए कहा कि यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने संस्कारयुक्त शिक्षा पर विशेष बल दिया।

डॉ. देवदास ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित फिल्म मेकिंग कोर्स युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तावित फिल्म सिटी के चलते इस क्षेत्र में संभावनाएं और भी बढ़ गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आंजनेय विश्वविद्यालय ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को सुविधाजनक एवं किफायती शिक्षा उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिसके कारण कम समय में ही यह संस्थान लोकप्रिय होता जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति अभिषेक अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. टी. रामाराव, डायरेक्टर डॉ. नारंग, डीजी डॉ. जैन, रजिस्ट्रार डॉ. रुपाली एवं फिल्म मेकर भगवान तिवारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, व्याख्याताओं एवं गुरुजनों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत एवं राष्ट्रगीत से हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में विश्वविद्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment