खबरें देश दुनिया की, सुबह सवेरे समाचार दर्शन

0 224

प्राइड इंडिया न्यूज़ संपादक➖ आर डी पांडेय

और

नेशनल ब्यूरो चीफ➖ राकेश शर्मा के साथ

शनिवार 18 अप्रैल 20226

🔵👉सीधी जिले के सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक अस्पताल सुधार पर सख्त दिखाई दिए। अब मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज।

🔵👉सीधी जिले के बहरी तहसील अंतर्गत ग्राम नकझर खुर्द में तेज रफ्तार बाइक का कहर,राहगीर पर चढ़ी मोटरसाइकिल, मौके पर ही सुदामा नामक व्यक्ति ने तोड़ा दम।

🔵👉शिवसेना सीधी ने सोशल मीडिया पर जाति सूचक टिप्पणी से बढ़ रहे तनाव पर कड़ी कार्यवाही की रखी मांग।

🔵👉डिंडोरी जिले में गौ वंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 25 लाख का मसरूका जप्त, 5 आरोपियों पर मामला दर्ज।

🔵👉डिंडोरी जिले के देवरी खुर्द में चमत्कार, स्वप्न के संकेत पर प्रकट हुई मां काली की प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़।

🔵👉सिंगरौली में दिनदहाड़े बैंक लूटने बालों पर पुलिस का खड़ा रुख, हाई अलर्ट किया गया घोषित, लुटेरों की तलाश तेज।

🔵👉सीधी जिले के चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम बड़ोखर की शालिनी शुक्ला ने बीएएमएस में टॉप कर जिले का बढ़ाया मान, उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

🔵👉राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से कहा- ‘स्वयं जांच करें या केंद्र को सौंपें’।

🔵👉महिला आरक्षण से संबद्ध संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

🔵👉’ऐतिहासिक मौका गंवाया’, महिला आरक्षण का सपना अभी अधूरा, नहीं मिले दो-तिहाई वोट।

🔵👉होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘पूरी तरह से खुला’ है,ईरान

🔵👉होर्मुज जलडमरूमध्य अब कभी बंद नहीं होगा! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा।

🔵👉होर्मुज खुलते ही 10% गिर गए कच्चे तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आई बड़ी खबर।

🔵👉लोकसभा में राहुल ने कहा, मेरे और प्रधानमंत्री के पास पत्नी वाला मसला नहीं है।

🔵👉 पाकिस्तान की नई करतूत का खुलासा, ISI भारतीय किशोरों की कर रहा भर्ती, रेलवे स्टेशन व शहर निशाने पर।

🔵👉भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.82 अरब डॉलर बढ़कर 700 अरब डॉलर के पार – आरबीआई।

🔵👉सदन में राहुल के व्यवहार पर भड़के अमित शाह, बोले- अपनी बहन प्रियंका गांधी से कुछ सीखें नेता प्रतिपक्ष।

🔵👉बिल का विरोध करने वालों की खैर नहीं, जनता के बीच विपक्ष को बेनकाब करेगा NDA।

🔵👉वोट के लिए नोट? तमिलनाडु में अब तक ₹800 करोड़ से ज्यादा की जब्तीने तोड़े सारे रिकॉर्ड।

🔵👉ईरान संवर्धित यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार’, ट्रंप ने फिर किया दावा।

🔵👉विशेष संसद सत्र 2026- राज्यसभा में तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश सिंह, पीएम मोदी-खरगे ने दी बधाई।

🔵👉रुपये में मजबूती ,आरबीआई के इस कदम से रूपया हुआ 25 पैसा मजबूत, 92.73 पर पहुंचा

🔵👉चंडीगढ़ BJP दफ्तर ब्लास्ट, 9 आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर लाए,क्राइम सीन रिक्रिएशन किया, ₹2 लाख में टास्क, सोशल मीडिया के जरिए हुई मुलाकात।

🔵👉पवन खेड़ा की ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की मांग खारिज,SC ने कहा- असम कोर्ट जाएं; खेड़ा बोले- क्या मैं कोई अपराधी हूं?

🔵👉युवक करंट से जिंदा जला, सिर अलग होकर नीचे गिरा:धड़ तारों में फंसकर जलता रहा, बदायूं में पोल पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा था

खेल समाचार

🔴👉🏏IPL 2026 -गुजरात ने कोलकाता को 5 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने खेली तेज पारी।

❤प्राइड इंडिया न्यूज़ परिवार के साथ आप का दिन शुभ सुखद सुंदर और मंगलमय हो❤

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment