आचार्या पब्लिक हाई स्कूल का 100% परीक्षा परिणाम, आकांक्षा द्विवेदी ने 97% के साथ किया टॉप

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में आचार्या पब्लिक हाई स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की होनहार छात्रा आकांक्षा द्विवेदी ने 97% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्कूल का नाम रोशन किया।
विद्यालय के अन्य मेधावी छात्रों में रिद्धि सिंह एवं एंजल गुप्ता ने 95.6%, दीपिका सिंह पटेल ने 93.6%, प्रत्यांशी शुक्ला 93.4%, अर्पण कुमार पांडे 93.4%, हरिओम तिवारी 92%, ऋषिका साहू 91.6%, रोशनी गुप्ता 90.4%, रुद्र प्रताप चतुर्वेदी 90.2%, शैलेश कुमार यादव व शुभम कुशवाहा ने 89.2% तथा सची द्विवेदी ने 88% अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा विद्यालय के अन्य छात्रों का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। सभी छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के डायरेक्टर पवन गुप्ता, प्राचार्य अद्वैत मिश्रा, परीक्षा प्रभारी मानेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधानाध्यापिका प्रज्ञा केसरवानी सहित शिक्षकगण—सुमित शुक्ला, कमलेश तिवारी, प्रदीप पांडेय, सुधाकर गुप्ता, उर्मिला सिंह, विवेक मिश्रा एवं अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।