किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाकर किया पर्यावरण संरक्षण

0 372

 

रिपोर्टर-सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

डिंडौरी-कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि विभाग एवं आत्मा द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के माध्यम से जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिसंबर 2024 से प्रारंभ इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर खेती करने की तकनीक सिखाना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ खेती की लागत में कमी और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

जिले में अधिकांश किसान पहले से ही जैविक खेती की ओर अग्रसर हैं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। योजना के तहत 6250 कृषकों तथा 2500 हेक्टेयर (6250 एकड़) क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 50 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक क्लस्टर में 125 कृषकों को जोड़ा गया है।

क्लस्टर आधारित ग्रामों में कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रशिक्षण, प्रदर्शन, बायो-रिसोर्स स्थापना, प्राकृतिक खेती का प्रमाणीकरण तथा उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत अलोनी में कृषक कमला यादव, उत्थान सेवा समिति के गणेश केवट, ग्राम जल्दामुड़िया की महिला कृषक सुशीला धुर्वे तथा पड़रिया की महिला कृषक रश्मि मिश्रा सहित अन्य किसानों को बीआरसी यूनिट एवं डाइजेस्टर का वितरण किया गया।

योजना से जुड़े कृषकों ने विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य किसानों से भी प्राकृतिक खेती अपनाकर लाभ उठाने की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment