पुलिस बैंड की धुनों से गूंजा सिंगरौली, युवाओं को भर्ती के लिए किया प्रेरित

माजन मोड़ और अम्बेडकर चौक पर आकर्षक प्रस्तुति, 19 अप्रैल तक आवेदन का मौका

0 576

जिला – सिंगरौली (म.प्र.)

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026 के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंगरौली जिले में पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में 9वीं वाहिनी रीवा पुलिस बैंड द्वारा संपन्न हुआ।

माजन मोड़ एवं अम्बेडकर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने देशभक्ति सहित कई आकर्षक गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने वहां मौजूद नागरिकों और युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पुलिस बैंड में भर्ती के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। अधिकारियों ने युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 05 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जो 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी रहेगी।

सिंगरौली पुलिस ने आमजन एवं युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर पुलिस बैंड का हिस्सा बनकर देश सेवा में अपना योगदान दें।

 

 

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment