सीधी पुलिस प्रीमियर लीग: डीआरपी-11 बनी पहली चैंपियन, प्रमोद गौड़ चमके

0 302

सीधी | 28 मार्च 2026

सीधी पुलिस के इतिहास में पहली बार आयोजित सीधी पुलिस प्रीमियर लीग (SPPL) का भव्य समापन पुलिस परेड ग्राउंड में हुआ, जिसमें डीआरपी-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन में आयोजित इस अभिनव पहल का उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, टीम वर्क और कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना रहा।

टूर्नामेंट में हेडक्वार्टर-11, चुरहट-11, मझौली-11 और डीआरपी-11 टीमों ने हिस्सा लिया। 15-15 ओवर के इस प्रतियोगिता में कुल तीन मुकाबले खेले गए।

मैचों का रोमांच

प्रथम एलिमिनेटर में चुरहट-11 ने 143 रन बनाकर हेडक्वार्टर-11 को 116 रनों पर रोकते हुए जीत दर्ज की।

द्वितीय एलिमिनेटर में मझौली-11 के 86 रनों के जवाब में डीआरपी-11 ने लक्ष्य 9वें ओवर में ही 4 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

फाइनल मुकाबले में चुरहट-11 के 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डीआरपी-11 ने अंतिम ओवर में 2 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

वीरेंद्र कुमरे की दोहरी भूमिका सराहनीय

रक्षित निरीक्षक श्री वीरेंद्र कुमरे ने आयोजन के कुशल प्रबंधन के साथ-साथ डीआरपी-11 के कप्तान के रूप में टीम को चैंपियन बनाया। उनके नेतृत्व और प्रदर्शन की व्यापक सराहना हुई।

निष्पक्ष अंपायरिंग और उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुख्य अंपायर विक्की सिंह परिहार, लेग अंपायर सनी सिंह परिहार और थर्ड अंपायर मानिंद शेर अली खान ने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाया।

डीआरपी-11 के प्रमोद गौड़ को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

एसपी का संदेश

समापन समारोह में एसपी श्री संतोष कोरी ने कहा कि यह पहल पुलिस बल के लिए मील का पत्थर है, जिससे तनाव कम होने के साथ टीम भावना और अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment