कुसमी तहसील न्यायालय का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

सीधी | 28 मार्च 2026
कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने तहसील न्यायालय कुसमी का निरीक्षण कर राजस्व एवं न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन जैसे प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि लंबित मामलों के कारण अनावश्यक विवाद उत्पन्न होते हैं, इसलिए पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने राजस्व वसूली के लक्ष्यों को 31 मार्च से पूर्व पूर्ण करने तथा रिकॉर्ड प्रबंधन को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।