ओपीडी में लापरवाही पर सख्ती: जिला अस्पताल के 7 डॉक्टरों को थमाया गया नोटिस

0 102

,,(जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट)

 

 

डिंडौरी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिला चिकित्सालय में पदस्थ कई डॉक्टर निर्धारित समय पर ओपीडी से नदारद पाए गए, जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है।

 

कार्यालय सीएमएचओ द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 28 मार्च 2026 को प्रातःकालीन ओपीडी के दौरान निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई थी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक कई डॉक्टर ओपीडी में उपस्थित नहीं थे, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं।

 

नोटिस प्राप्त करने वाले डॉक्टरों में डॉ. अजय राज, डॉ. धनराज सिंह, डॉ. दिलीप रंगरे, डॉ. मिनी मोर्वे, डॉ. कमलेश राज, डॉ. कन्हैया बघेल और डॉ. अमित जैन शामिल हैं, जो सभी जिला चिकित्सालय डिंडौरी में पदस्थ हैं।

 

सीएमएचओ ने सभी संबंधित डॉक्टरों को 24 घंटे के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment