अफवाहों पर विराम: सीधी में पेट्रोल-डीजल की भरपूर उपलब्धता, प्रशासन ने कहा—घबराने की जरूरत नहीं

0 363

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी। म.प्र. शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय की अध्यक्षता में जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति, उपलब्धता और खपत की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

बैठक में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती प्रियल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति हो रही है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने संचालकों को निर्देश दिए कि ईंधन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें, अनावश्यक भंडारण या अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियों से बचें तथा आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने दें।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनजीवन पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment