किसान कल्याण वर्ष पर कलेक्टर सख्त, बोले – योजनाएं जमीन पर उतारो, किसान बनें आत्मनिर्भर

0 279

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी, रिपोर्ट : शाहिद खान

 

सीधी। किसान कल्याण वर्ष के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है, इसलिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसानों की आय बढ़े और उनकी आजीविका मजबूत हो। कलेक्टर ने विशेष रूप से छोटे और मझोले किसानों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं सहकारिता विभाग को जिला पंचायत के साथ मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर और जनपद स्तर पर चरणबद्ध तरीके से योजनाएं लागू की जाएं, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंच सके। साथ ही नवाचार करने वाले किसानों को प्रोत्साहित कर उन्हें अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का माध्यम बनाने की बात भी कही।

बैठक में कलेक्टर ने पंचायतों में उपलब्ध जल संरचनाओं का उपयोग मत्स्य पालन के लिए करने तथा जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने “जल गंगा संवर्धन अभियान” की समीक्षा करते हुए जल संरक्षण को भविष्य की जरूरत बताते हुए गंभीरता से कार्य करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी ( मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment