निरस्त रजिस्ट्रेशन के बावजूद दौड़ रही बस जब्त, सीधी यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0 172

 

नीमच RTO ने सितंबर 2025 में किया था रजिस्ट्रेशन रद्द, सिंगरौली-सीधी मार्ग पर चल रही थी बस

सीधी | 20 मार्च 2026

सीधी पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही एक बस को जब्त किया है। यह बस नीमच RTO द्वारा महीनों पहले निरस्त किए गए रजिस्ट्रेशन के बावजूद सड़कों पर दौड़ रही थी, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में थी।

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और यातायात थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेश बैस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जांच में खुला बड़ा खुलासा

नियमित वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने बस क्रमांक MP 44 ZD 0244 को रोका। जांच के दौरान चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। तकनीकी जांच में सामने आया कि उक्त बस का रजिस्ट्रेशन नीमच RTO द्वारा सितंबर 2025 में ही स्थायी रूप से निरस्त किया जा चुका है।

सिंगरौली-सीधी मार्ग पर चल रही थी बस

रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बावजूद बस का संचालन सिंगरौली से सीधी मार्ग पर किया जा रहा था, जो गंभीर लापरवाही और नियमों का खुला उल्लंघन है।

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। साथ ही मामले की विस्तृत रिपोर्ट RTO कार्यालय और न्यायालय को भेज दी गई है। वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

संदेश:

सीधी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment