राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के भू-अर्जन प्रकरणों में 82 प्रतिशत भुगतान पूर्ण

0 463

शहडोल– सागरटोला मार्ग के 6.3 किमी क्षेत्र में 93 भू-स्वामियों को मिल चुका मुआवजा, शेष प्रकरणों में दस्तावेजी प्रक्रिया जारी

 

 

रिपोर्टर सोहन श्याम बजाग डिंडौरी

 

बजाग, डिंंडौरी- मध्यप्रदेश शासन प्रमुख सचिव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी गई कि जिला डिण्डोरी अंतर्गत शहडोल-सागरटोला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 के चेनज 63+000 से 69+300 तक 6.3 किलोमीटर क्षेत्र में किए गए भू-अर्जन के अधिकांश प्रकरणों में मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। पारित अवार्ड के अनुसार कुल 4.6992 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

इस परियोजना के तहत कुल 111 भू-स्वामियों के लिए 1 करोड़ 78 लाख 55 हजार 287 रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इनमें से अब तक 93 भू-स्वामियों को 1 करोड़ 47 लाख 23 हजार 853 रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल राशि का लगभग 82.46 प्रतिशत है। शेष 18 भू-स्वामियों को लगभग 26 लाख 95 हजार 933 रुपये की राशि का भुगतान लंबित है। लंबित प्रकरणों के पीछे प्रमुख कारणों में सहखातेदारों की संख्या अधिक होना, आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता, भूमि ऋण पोर्टल में खाता सत्यापन लंबित होना, कुछ हितग्राहियों का ग्राम में निवासरत न होना तथा आपसी सहमति या विवाद के कारण दस्तावेज उपलब्ध न कराना शामिल है।

प्रशासन द्वारा संबंधित हितग्राहियों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है, ताकि शेष प्रकरणों का निराकरण कर शीघ्र ही सभी को मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

व्ही.सी. के दौरान कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment