घरेलू गैस की कालाबाजारी पर सख्ती: एजेंसियों का निरीक्षण, होटल से सिलेंडर जब्त

0 301

सीधी, 16 मार्च 2026।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर सख्ती शुरू कर दी गई है। प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि नागरिकों से अपील की गई है कि गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग न करें और घरेलू गैस का उपयोग केवल आवश्यकता अनुसार ही करें।

कलेक्टर द्वारा जिले की सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए।

इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को लीना इंडेन गैस एजेंसी, प्रताप गैस एजेंसी और शिव शक्ति गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस वितरण व्यवस्था सामान्य और सुचारू पाई गई।

जांच के दौरान मडरिया चौराहा स्थित प्रिंस होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया गया। साथ ही होटल एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को घरेलू गैस का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।

विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में वर्तमान में 14.2 किलोग्राम के 4703 तथा 19 किलोग्राम के 664 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment